मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर,प्रमुख संवाददाता। होली की बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुला तो शहर में सुबह 10 बजे से ही अधिकांश प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। मोतीझील, अघोरिया बाजार, सरैयागंज, गोला व कल्याणी में दिनभर जाम लगा रहा। वाहन रेंगते रहे। कार सवारों को मोतीझील के जाम से निकलने में एक घंटे से अधिक समय लगा। जाम गहराया तो पुलिस जवान भी किनारे निकल गए। इससे शहर में नो इंट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गया। आरडीएस कॉलेज से अघोरिया बाजार चौक तक जाम में वाहनों की गडमढ़ कतार लगी रही। यहां के जाम से निकलने में वाहनों को 40 मिनट लगे। अखाड़ाघाट पुल दोपहर में डेढ़ घंटे तक पुल पूरी तरह जाम रहा। पैदल राहगीरों को भी निकलने में परेशानी रही। शाम में भगवानपुर चौक पर जाम लगा। वाहनों की कतार गोबरसही से बीबीगंज तक दोनों लेन पर फंसी रही। शहर की चिकित्सा मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.