सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- सीतामढ़ी । कलेक्ट्रेट स्थित परिचर्चा भवन में राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रिची पांडेय ने राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन पूर्ण प्रतिबद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन प्लस, भूमि अभिलेख संधारण, अपील वादों का निस्तारण, जमाबंदी सुधार, आधार सीडिंग, अभियान बसेरा-2, लंबित वादों की सुनवाई तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि होली पर्व के बाद जिले में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। विशेष रूप से लखनदेई नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण तथा रिंग बांध से संबंधित अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधा...