अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। पक्की सराय स्थित बिहारी जी मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के अगले दिन विशाल भव्य शोभा यात्रा निकालने की तैयारियां चल रही हैं। मीडिया प्रवक्ता गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि शोभायात्रा का कार्यक्रम पारंपरिक रूप से होगा लेकिन इस वर्ष नए रूप में किया जाएगा। मंदिर में भजन संध्या में राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ होली का आंनद मिलेगा। ब्रज की तर्ज पर लट्ठ मार होली का आयोजन होगा। अंकुर जैन ने बताया कि मंदिर से होली के अगले दिन 5 मार्च गुरुवार को सुबह 11 बजे बिहारी जी महाराज क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। शाम 6 बजे पक्की सराय स्थित बिहारी जी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से शुरु होकर खिरनी गेट, हाथरस अड्डा, पालीवाल स्कूल, रामलीला ग्राउंड, डीएस कॉलेज, दुवे का पड़ाव का...