पटना, मार्च 18 -- होली के बाद प्रदेश लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ पटना के विभिन्न स्टेशनों पर उमड़ रही है। विशेष कर दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों में प्रवासियों की अधिक भीड़ देखी जा रही है। हालांकि, पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल होली मना कर वापस लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ कम है। इसके बाद भी यात्रियों को कंफर्म टिकट लेने के चक्कर में विभिन्न स्टेशनों और साइबर कैफे में घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। जिस कारण कई लोग समय पर कार्यालय पहुंचने के चक्कर में सामान्य टिकट कटा कर ही ट्रेनों की सवारी कर रहे हैं, जबकि रेलवे की ओर से दिल्ली, मुंबई, गुजरात, बेंगलुरु, हैदराबाद आदि जगहों के लिए विशेष ट्रेनें भी चल रही है। इसके बाद भी कई लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। दो दिन स्टेशन का चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिला ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.