देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। रंगों का त्योहार होली बीतने के बाद अब बाहर से आए लोग अपने गन्तव्य को लौटने लगे हैं। बिहार से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। जनरल ही नहीं, वातानुकुलित बोगी में चढ़ने के लिए भी यात्रियों को धक्का-मुक्की तक करनी पड़ रही है। भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। रंगों का त्योहार होली का लोगों को बेसब्री से इन्तजार होता है। इस त्योहार को मनाने के लिए बाहर रह रहे लोग बड़ी संख्या में अपने घरों को आए हुए हैं। अब त्योहार बीतने के बाद लोग अपने गन्तव्य को लौटने लगे हैं। जिसके चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। रविवार को कटिहार से अमृतसर को जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह लगभग 11 बजे सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में भीड़ ज्यादा थी। ट्रेन के स्लीपर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.