नवादा, मार्च 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली के बाद दूसरे प्रदेशों के लिए वापसी कर रहे परदेसियों को भारी परेशानी हो रही है। गया या किऊल पहुंच कर गंतव्य की ट्रेन पकड़ने की मशक्कत के साथ ही किऊल-गया रेलखंड की ट्रेनों पर भी जबर्दस्त भीड़ उमड़ रही है। प्लेटफॉर्म यात्रियों से भरा है। रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुकिंग की मारामारी सुबह से ही शुरू हो जा रही है। ट्रेन के अंदर की स्थिति और भी गंभीर है। ट्रेन की पायदान से लेकर ट्रेन के अंदर शौचालय के समीप खाली स्थान में घुस कर जाने को यात्री बाध्य हैं। होली का त्योहार सम्पन्न होने के बाद से जिले के परदेसी वापस काम पर लौटने लगे हैं। लिहाजा ट्रेन में काफी भीड़ देखी जा रही है। नवादा स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इनमें से अधिकतर गया-हावड़ा एक्सप्रेस पकड़ने आए थे। इन्हें कोलकाता का सफर करना था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.