नवादा, मार्च 12 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली के बाजार में खूब रौनक छायी हुई है। इन दिनों जमकर खरीदारी हो रही है। होली की पहली जरूरत रंग और अबीर का बाजार परवान पर है। अब हर्बल रंग खूब पसंद किए जा रहे हैं। यह महंगे उत्पाद हैं लेकिन स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो चले जिले के लोग इसकी खरीदारी में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार बाजार से चाइनीज आइटम लगभग आउट हो चुके हैं। एक तरफ आम लोगों ने जहां चायनीज आइटम से किरानाकशी का मन बना रखा है, वहीं दुकानदारों ने भी लोगों की रुचि का ध्यान रखते हुए चायनीज उत्पादों को बेचना छोड़ दिया है। हालांकि सस्ते होने के कारण चायनीज आइटम छिटपुट ग्रामीण इलाकों में अब भी दिख जा रहे हैं लेकिन नगण्य ही दिख रहे हैं। होली की खरीददारी को लेकर गुलजार बाजार इस बार अधिक खुश है क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.