गढ़वा, मार्च 16 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती गांवों में भी रंगों का त्योहार होली धूमधाम से संपन्न हो गया। गांव की गलियों में होली के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। पारंपरिक गीतों के अलावा लाउडस्पीकर पर बज रहे होली के गीतों पर लोग झूमते रहे। प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने दो दिन शुक्रवार व शनिवार को होली का त्योहार मनाया। शुक्रवार को इक्के दुक्के लोगों ने ही होली मनाई। मुख्य रूप से होली शनिवार को ही मनाई गई। डीजे बजाने पर प्रतिबंध होने के कारण युवकों ने लाउडस्पीकर बांधकर होली व फिल्मी गीत के धुन पर जम कर झूमे। यह सिलसिला देर शाम तक चला। कांडी की परंपरा कपड़ा फाड़ होली खेलने की रही है। इस वर्ष भी जमकर कपड़ा फाड़ होली खेलते लोगों को देखा गया। युवकों व बच्चों ने एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ कर होली खेलते जमकर डांस किया। उसके अलावे पंचायत जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.