गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढाए जाने की घोषणा के बाद लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में लगभग तीन हजार शिक्षामित्र और 426 अनुदेशक कार्यरत है। महानगर की शिक्षामित्र रंजना पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आदेश से होली के पहले ही खुशियां दोगुनी हो गई हैं। शिक्षामित्र उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा ने कहा कि तमाम शिक्षामित्र अब नौकरी छोड़ने के कगार पर थे, कुछ ने छोड़ भी दिया है। ऐसे में यह घोषणा उनके लिए संजीवनी के समान है। इस घोषणा को शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने लंबे संघर्ष का परिणाम बताया जा रहा है। गौरतलब है कि शिक्षामित्र योजना की शुरुआत वर्ष 1999-2000 में में हुई थी। उस समय परिषदीय विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.