गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। होली के पहले एनई रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सहूलियत दी है। होली के बाद भीड़भाड़ में यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए 10 नए अत्याधुनिक ऑटोमेटिकट टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) दो दिन के अंदर विभिन्न प्लेटफार्मों पर लगा दिए जाएंगे। सभी 10 एटीवीएम गोरखपुर जंक्शन पर आ गए हैं। बुधवार से इसका इंस्टालेशन शुरू हो जाएगा। इसका लाभ यात्री होली से लेने लगेंगे। जंक्शन पर वर्तमान में सात एटीवीएम पहले से काम कर रहे हैं। ऐसे में अब कुल 17 एटीवीएम गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों को सहूलियत से टिकट मिलने लगेगा। पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर जंक्शन समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर 108 नए एटीवीएम लगाने की मंजूरी मिली थी। इतनी संख्या में इसके लग जाने से यात्रियों को सहूलियत से टिकट तो मिल जाएगा, वहीं टिकट काउंटरों पर भीड़ भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.