प्रयागराज, मार्च 12 -- तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात में सर्दी व दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। बुधवार को भी प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। हवा न चलने से दिन में अप्रैल का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन बाद हवा चलने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस था, जो 24 घंटे में 0.6 डिग्री बढ़कर 36.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान मंगलवार को 15.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दियों में बारिश कम होने के कारण हवा में नमी नहीं है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की बार-बार सक्रियता से तापमान बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ घरों-दफ्तरों में पंखे और एसी भी चलने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...