बांका, मार्च 18 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चैती गांव में होली के दौरान शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दिलीप यादव और डोमन यादव जबकि दूसरे पक्ष के कुमकुम देवी, खेलो यादव, धथुरी यादव और भावेश यादव जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज बेलहर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें एक पक्ष के इंद्रदेव यादव की पत्नी कंचन देवी ने दूसरे पक्ष के बिमल यादव, खेली यादव, गिरिधारी यादव और सिकंदर यादव पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाई है। जबकि दूसरे पक्ष के बिमल यादव ने प्रथम पक्ष के डोमन यादव, दीपक यादव, श्रवण यादव और इंद्रदेव यादव सहित ग्यारह लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने टोटो और बाइक चूर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपी श्रवण यादव औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.