मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की हुस्सेपुर रत्ती पंचायत के हुस्सेपुर मठिया गांव में शुक्रवार दोपहर कुर्ता फाड़ होली खेलने के दौरान गंजी फट जाने पर 25 वर्षीय भरत महतो का फंसुली से पेट फाड़ दिया गया। यल युवक लक्ष्मण महतो का पुत्र है। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि होली खेलने के दौरान भरत से रंजीत पासवान की गंजी फट गई। इसके बाद उसने फंसुली से भरत का पेट फाड़ डाला। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद दोषी युवक स्वयं थाना जाकर हाजिर हो गया। हालांकि, थानाध्यक्ष सिकन्दर कुमार ने दोषी युवक के हाजिर होने की बात से इंकार किया। बताया कि पीड़ित की ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.