प्रयागराज, मार्च 15 -- होली के दो दिनों आबकारी विभाग की जमकर कमाई कराई। 13 और 14 मार्च के दो दिनों में ही आठ करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। हालात यह थे कि 13 मार्च की शाम को बाजार में रेगुलर ब्रांड खत्म हो गए और 14 मार्च की शाम जब दुकानें खुली तो लोगों को दुकानदारों के बताए ब्रांड से ही संतोष करना पड़ा। होली के अवसर पर जाम छलकाने का दौर भी जमकर चलता है। होलिका दहन के दिन ही शहर की हर दुकान पर खरीदारों की कतार लगी थी। स्थिति यह रही कि जिसे एक पव्वा चाहिए था वो भी दो से तीन बोतल लेकर दुकानों से निकला। 14 की शाम पांच बजे जब दुकानें खुलीं तो नियमित ब्रांड गायब थे। दो दिनों तक गोदाम में अवकाश के कारण 15 मार्च की दोपहर बाद जब दुकानें खुली तो आधिकांश में शराब थी ही नहीं। बाजार में पव्वे पर 10 रुपये, अद्धी पर 40 रुपये और पूरी बोतल पर 40 से 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.