लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- होली के रंगों की खुमारी अभी तक बरकरार है। इसका असर शुक्रवार को बैंकों में भी देखने को मिला। होली के दूसरे दिन बैंक तो खुले, लेकिन ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। बैंकों में आम दिनों की तरह भीड़-भाड़ नही रही। कई शाखाओं में काउंटर खाली नजर आए, जबकि आम दिनों में जहां लंबी कतारें लगती थीं, वहां इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखे। बैंक अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान लोगों ने पहले से ही अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य निपटा लिए थे, जिससे ग्राहकों की संख्या कम रही। इसके अलावा, कई लोग अभी भी त्योहार की छुट्टी के मूड में हैं, जिसके चलते वे बैंक जाने से बच रहे हैं। जिन ग्राहकों को जरूरी लेन-देन करना था, वे पहुंचे और बिना किसी भीड़भाड़ के अपना कार्य आसानी से निपटा सके। होली के बाद बाजारों में पसरा सन्नाटा, अधिकांश दुकानें रहीं बंद लख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.