महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। होली के दिन जिले में अलग-अलग क्षेत्र में हुए सड़क दुघर्टना में कई लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा विवाद व मारपीट की छिटपुट घटनाएं सामने आईं, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कराया। घुघली संवाद के अनुसार क्षेत्र के विशुनपुर गबड़ुआ गांव में सड़क के किनारे शुक्रवार को खड़े होकर आपस में बातचीत कर रही थीं। उसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर तैरून निशा नाम की महिला को ठोकर मार दिया। इस हादसे में महिला घायल हो गई। घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। ग्रामीण एंबुलेंस से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल महिला की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.