रामगढ़, मार्च 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र बरवाटांड़ निवासी रुपेश कुमार पिता महाबीर महतो 23 वर्ष ने होली के दिन शुक्रवार को पत्नी से विवाद होने के बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दिन युवक दिन भर दोस्तों के साथ मौज मस्ती करता रहा। दोपहर डेढ़ बजे के करीब ससुराल से कॉल आने के बाद वह इसी थाना क्षेत्र के खरैयाटांड़ चला गया। ससुराल पहुंचने पर पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। उसने दोपहर बाद एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे में गमछा का फंदा गले में डालकर जान दे दी। कुछ देर के बाद ससुराल वालों ने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो नहीं खुला, इसके बाद खिड़की से झांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.