मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। होली एवं ईद का त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारगी के साथ सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक मुफस्सिल थाना में हुई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में मुख्य अतिथि बीडीओ सदर आरके राघव, अंचल सर्किल इंस्पेक्टर असलम शेर अंसारी के अलावा शांति समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में मौजूद सभी सदस्यों से आग्रह करते होली एवं ईद शांतिपूर्ण एवं भाईचारगी के माहौल में मनाने की अपील की। होली के दिन ही शुक्रवार को जुम्मा की नमाज होगी ऐसे में मस्जिद के आस पास उपद्रव या हुड़दंग नहीं करने की अपील करते हुए ऐसा करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की बात कही। होली के मौके पर डीजे बजाना पूर्णत: बंद रहेगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर डीजे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.