काशीपुर, मार्च 15 -- बाजपुर/गूलरभोज, संवाददाता। होली के दिन घर से दोस्तों के साथ गूलरभोज की नहाने गया 13 वर्षीय कक्षा आठ में पढ़ने वाला छात्र दोपहर करीब ढाई बजे बौर नदी में डूब गया। उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों को देर शाम दी। आनन-फानन में परिजन पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। अंधेरा अधिक होने के चलते रात में पुलिस सर्च अभियान नहीं चला सकी। वहीं शनिवार की सुबह जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन घटना के 30 घंटे बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र पुत्र राजू होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ गूलरभोज क्षेत्र में बौर नदी में नहाने गया था। पुलिस ने बताया कि नहाने के दौरान अचानक से पुष्पेंद्र नदी में ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.