प्रयागराज, मार्च 16 -- होली के दूसरे दिन शहर के चार मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। कालिंदीपुरम स्थित नंबर वन पंप, राजापुर, गोविंदपुर और झूंसी में एक-एक नलकूप से शनिवार सुबह जलापूर्ति बंद होने से खलबली मच गई। घरों की टोटियों से पानी गिरना बंद होने पर लोगों ने जलकल से संपर्क किया। जलकल के अधिशासी अभियंता शिवम मिश्रा ने बताया कि राजापुर, गोविंदपुर और झूंसी में टैंकर भेजे गए। कालिंदीपुरम में अन्य नलकूपों से आपूर्ति हो रही थी। दोपहर तक सभी नलकूपों की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई। नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि कि 500 से अधिक घरों में सुबह से सप्लाई प्रेशर कम रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.