सीवान, मार्च 11 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना परिसर में सोमवार की दोपहर होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह व संचालन बीडीओ डॉ संजय कुमार ने किया। बैठक में प्रखण्ड प्रमुख विन्ध्वासिनी नारायण सिंह सहित दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। बैठक का संचालन करते हुए बीडीओ डॉ संजय कुमार ने कहा होलिका दहन और होली है। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का रमजान का महीना भी चल रहा है। उन्होंने बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों सहित आम लोगों से होलिका दहन, होली और रमजान में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील किया। वहीं सीओ डॉ विकास कुमार ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर प्रशासन निगरानी रखेगी। होली के दौरान रमजान में नवाज पढ़़ने वाले को किसी प्रकार की कोई बाधा न हो। किसी प्रकार की अशांति न हो इसका पूरा ध्यान रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.