हाथरस, फरवरी 25 -- हाथरस। रेलवे प्रशासन द्वारा होली के त्योहार को देखते हुए ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों को भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किए जाने के साथ ही ट्रेन में कोच की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इससे निश्चित ही आगामी त्योहार के दिनों में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। गाड़ी संख्या 04823/04824 जोधपुर-मऊ जंक्शन-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन जोधपुर से 01 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा मऊ जंक्शन से 03 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 05 फेरों के लिए किया जाएगा। 04823 जोधपुर-मऊ जंक्शन साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 01 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से 17.00 बजे प्रस्थान कर पीपर रोड से 17.40 बजे, गोटन से 18.20 बजे, मेड़ता रोड जंक्शन से...