मुरादाबाद, फरवरी 8 -- नगर मेला कमेटी के तत्वावधान में होली के तीनों जुलूसों की संचालन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कौशल ठाकुर को सौंपी गई,तीस सदस्य इनका सहयोग करेंगे। रविवार को नगर में शाहबाद रोड स्थित कमेटी के कार्यालय पर हुई बैठक में होली पर्व धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया। बैठक में तय हुआ कि इस बार पहला जुलूस शोक की एकादशी पर 27 फरवरी की शाम को 6 बजे निकलेगा, तीन मार्च की शाम को गुलाल का जुलूस भी शाम को 6 बजे और मुख्य जुलूस 4 मार्च को साढ़े दस बजे से निकलेगा। सभी जुलूस नगर के ऐतिहासिक झंडा चौक से आरंभ होकर निर्धारित मार्गो से गुजरेंगे। कमेटी अध्यक्ष संजय जैन ने आह्वान किया कि जल ही जीवन है इसलिए सूखे रंगों का प्रयोग करें ताकि पेयजल की बर्बादी ना हो सके, इसके अलावा त्योहार को गरिमा के अनुसार शालीनता से मनाएं। बैठक में शामिल पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.