देहरादून, मार्च 15 -- उत्तराखंड में होली के जश्न के बीच घर में कोहराम मच गया। उत्तराखंड के दो अलग-अलग शहरों में नदी में नहाने गए 2 लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए शव को बरामद कर लिया है। लड़के की दर्दनाक मौत होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहली घटना उत्तराखंड के टिहरी जिले में हुई है। नीम बीच पर नहाते समय एक लड़के के डूबने से मौत हो गई। जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत नीम बीच के पास एक व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी दरमान सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.