देवरिया, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। होली के गीतों पर डीएम दिव्या मित्तल ने कुछ अन्य महिला अधिकारियों के साथ डांस किया। डीएम रुद्रपुर में भगवान शंकर के हल्दी कार्यक्रम में पहुंची थीं। उसी कार्यक्रम का यह वीडियो है जो अब वायरल हो रहा है। महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर शनिवार को पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वर नाथ मन्दिर में भूत भावन भगवान शंकर के हल्दी का कार्यक्रम था। जिसमें मन्दिर परिसर में शिव जागरण और विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया था। भगवान के हल्दी श्रृंगार आरती और शिव जागरण में शामिल होने के लिए डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही एडीएम वित्त एवं रजस्व रामशंकर सिंह, प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तवा, एसडीएम न्यायिक दीपराज, एसडीएम भाटपार रानी रत्नेश तिवारी, एसडीएम ...