दरभंगा, मार्च 13 -- दरभंगा। फिजा में होली के रंग घुलने लगे हैं। लाउड स्पीकर पर 'होली आई, होली आई रे व आज न छोड़ेंगे हम हमजोली, खेलेंगे हम होली आदि गीत गूंज रहे है। रंगीन माहौल में रंग और गुलाल के पर्व को मनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। गुरुवार को खरीदारी के लिए बाजार में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। दरभंगा टावर, कटकी बाजार, लालबाग, सुभाष चौक आदि बाजारों में रंग-गुलाल की दुकानों में पूरे दिन चहल पहल रही। रंग की खरीदारी में काफी संख्या में लोगों में जागरूकता देखी गई। लोग दुकानदारों से विशेष रूप से ब्रांडेड कंपनी के रंगों की डिमांड कर रहे थे। कई लोग तो परंपरागत रंगों जे बजाय चुनिंदा दुकानों में हर्बल रंग की खरीदारी कर रहे थे। जागरूक लोग हरा और काला रंग खरीदने से परहेज करते नजर आए। परिवार के साथ रंग और गुलाल की खरीदारी करने में जुटे दोनार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.