प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- कुंडा, संवाददाता। हथिगवां थाना क्षेत्र के गोपालगंज शाहपुर में मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत में लगाई बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। होली के दिन चाचा-भतीजे की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के गोपालगंज शाहपुर निवासी 65 वर्षीय श्रीपाल भूमिहीन था। उसका परिवार बटाई पर जमीन लेकर खेती करता है। श्रीपाल ने शाहपुर गांव निवासी माताफेर का खेत बटाई पर लिया था। होली के दिन शुक्रवार देरशाम वह सिंचाई करने रामकिशोर के 22 वर्षीय बेटे अपने भतीजे रवि कुमार के साथ गया था। उसके खेत से पहले मवेशियों से फसल बचाने को लोहे के तार की बाड़ में करंट लगाया गया था। नलकूप चलाने के बाद महादेव खेत के पास पहुंचा बाड़ में उतरे करंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.