अररिया, मार्च 16 -- अररिया के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला पंचायत के वार्ड संख्या छह में शनिवार की रात एक 55 वर्षीया महिला की हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। घर से महज 25 मीटर दूरी पर मकई के खेत से महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका हिरिया देवी बेला पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी रमाशंकर उराव की पत्नी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनसार शनिवार की रात करीब नौ बजे हिरिया देवी घर के पड़ोस से मिलने गयी थी। देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद खोजबीन करना शुरू की गयी। काफी खोजबीन के बाद घर से 25 मीटर की दूरी पर मकई खेत मे महिला का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.