देवरिया, मार्च 7 -- देवरिया, निज संवाददाता: रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिससे लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी। उधर भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। जनपद में होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। त्योहार को मनाने के लिए बाहर रह रहे लोग अपने घरों को आने लगे हैं। जिसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसको देखते हुए रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएंगी। 04602/04601 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर होली त्योहार विशेष ट्रेन का अमृतसर से 08, 12 एवं 16 मार्च व सहरसा से 10, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को 03 फेरों के लिए ट्रेन का संचालन होगा। इसी तरह 03132/03133 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.