बुलंदशहर, फरवरी 20 -- क्षेत्र के बाजारों में परचून की दुकान से लोग चिप्स पापड़ और नमकीन की खरीदारी करते दिखाई दिए। होली के त्यौहार पर बिक्री बढ़ती देख दुकानदारों के बीच खुशी रही। होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में चिप्स, पापड़ और नमकीन आदि की खरीददारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हें। दुकानों पर आलू, साबूदाना, चावल आदि के चिप्सों की मांग बढ़ गई है। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोग गुजिया आदि का आर्डर दे रहे हैं। परचून दुकानदार मांग के अनुसार चिप्सों को मंगा रहे हैं। वहीं मिठाई विक्रेता मांग के अनुसार गुजिया बनवा रहे हैं। उधर, होली की खरीद के लिए लोगों के दुकानों पर आने से बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर भी लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में बढ़ती चहल पहल को देख दुकानदारों के बीच खुशी का माहौल है।

हिंदी ह...