नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा, संवाददाता। होली पर्व को लेकर बाजार में रौनक है। रंगोत्सव को देखते हुए बुधवार को शहर के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। स्पार्कल गन बच्चों को खूब लुभा रही है। बाजार में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। मिठाई और किराना की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खोवा और पनीर की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ है। कई लोगों को सामान खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। महिलाएं घर के लिए पकवान बनाने की सामग्री खरीद रही हैं। कई लोग बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदने में व्यस्त हैं। - मुखौटे खरीद रहे लोग त्योहार के चलते महंगाई को दरकिनार कर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में पिचकारी के नए रूप धूम मचा रहा है। लोग योगी व मोदी के मुखौटे खरीदकर होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बाजारों में रंग व पिच...