प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज। होली की छुट्टी के लगातार अवकाश और मौसम में उतार चढ़ाव के चलते सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की कतार लगी है। मंडल के सबसे बड़े एसआरएन अस्पताल को ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए सुबह सात बजे मरीज पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगने लगे। ऑनलाइन आभा आई डी का टोकन लेने के लिए काउंटर पर भीड़ लगी है। मेडिसिन विभाग, हार्ट, आर्थो, सर्जरी, न्यूरो, गैस्ट्रो और यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ है। हृदय रोग विभाग में इको जांच के लिए आए 30 मरीज अभी इंतजार कर रहे हैं। टेक्नीशियन न होने के कारण मरीज परेशान हैं। बेली और कॉल्विन अस्पताल की ओपीडी में सुबह आठ बजे से मरीज कतार में लगे हैं। केंद्रीय पैथोलॉजी में दो काउंटर खाली होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.