सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता नजदीक आते त्योहारो पर मिलावटखोरों सक्रियता ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिये खतरनाक बनती जा रही है। जांच के बजाय कागजी बनती जिम्मेदारों की भूमिका मिलावटखोरों के लिये कवच बनी है। होली के त्योहार पर भी खाने पीने की चीजों में जमकर मिलावट का खेल चल रहा है। जिससे लोगों की सेहत को बड़ा खतरा बना हुआ है। धनपतगंज संवाद के अनुसार शंकरगढ़, देहली, संजय नगर आदि बाजारों में मिलावटखोरों द्वारा मिठाइयों व खाद्य सामग्रियों में की जा रही मिलावट को लेकर जिम्मेदार महकमा पूरी तरह से बेफिक्र बना हुआ है। जांच के नाम पर की जा रही खानापूर्ति मिलावटखोरों पर कवच बनी है। ग्रामीणों का आक्रोश है कि पर्वो पर मिलावटी खोया व मिठाइयों की खेप बाहर से मंगाई जाती है जिसके जानकारी के बाद भी जिम्मेदार कार्यवाही नहीं करते हैं। ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.