बरेली, मार्च 15 -- होली का त्यौहार क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया। गुरुवार की रात्रि में सुबह चार बजे से नगरों और गांवों में होलिका दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ। लोगों ने होलिका की परिक्रमा कर जौ के दानें होलिका में अर्पित किए। होलिका की अग्नि को लोगों ने घर ले जाकर घरों में रखी होलिका जलाईं। उसके बाद रंगों की बरसा शुरू हे गई। लोगों ने होली की चौपाई निकाली। चौपाई हर घर के दरवाजे पर पहुंची। चौपाई में बैंड बाजे के साथ होली के गीतों पर लोग थिरक रहे थे। मकानों की छतों से महिलाओं और बच्चों ने हुर्रियारों पर रंग उड़ेल कर सबको सराबोर कर दिया। चौपाई निकलने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर गिले सिकवे मिटाए। होलिका दहन के समय गांवों में पुलिस मुस्तैद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...