लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। होली-2025 को लेकर उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में प्रखण्डों से आये शांति समिति के सदस्यों की ओर से प्रखण्डों में आयोजित शांति समिति की बैठक और अपने-अपने क्षेत्र में होली के अवसर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि आप सभी होली का त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनायें। अगर बच्चे और युवा किसी पर रंग फेंक देते हैं, तो उन्हें एक अभिभावक की तरह समझायें। किसी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न नहीं होने दें। होली का त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। इसके लिए दण्डाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। बारीकी से असामाजिक तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.