रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रंगों के पर्व होली के लिए शहर के बाजार सज गए हैं। बाजारों में अबीर-गुलाल, पिचकारी, रंग-बिरंगे कपड़ों व मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। मुख्य बाजारों गांधी पार्क, नेहरू मार्केट, टीडीआई मॉल और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में होली से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है। व्यापारी भी त्योहार को लेकर उत्साहित हैं और नए-नए उत्पाद बाजार में उतार रहे हैं। कई दुकानदारों ने इस बार होली थीम पर खास सजावट की है। गुलाल, हर्बल रंग, आकर्षक डिजाइन वाली पिचकारियां, तरह-तरह की टोपी व मुखौटे ग्राहकों को लुभा रहे हैं। होली पर मिठाइयों की भी खास मांग रहती है। गुजिया, रसगुल्ला, बालूशाही, पेड़ा जैसी मिठाइयां दुकानों पर सजी हुई हैं। हलवाई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.