चंदौली, मार्च 15 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र नई बस्ती स्थित एक होटल के सामने बीते शुक्रवार की देर रात होली का जश्न मनाते समय एक दुकान पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस दौरान एक 25 वर्षीय युवक आकाश घायल हो गया। आनन-फानन में पार्टी में शामिल युवकों ने गोधना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। नई बस्ती स्थित सीमेंट छड़ की दुकान पर बीते शुक्रवार की रात होली की पार्टी चल रही थी। इसमें आधा दर्जन युवक शामिल रहे। इसी दौरान एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चली और पटेल नगर निवासी 25 वर्षीय आकाश को लग गई। इससे युवाओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवकों ने घायल को गोधना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.