आरा, मार्च 9 -- आरा, निज प्रतिनिधि। होली का त्योहार निकट आते ही रंग चढ़ने लगा है। जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित हो रहा है। रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह किया गया। स्थानीय मानसरोवर कॉलोनी स्थित सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। केंद्राधीक्षक कावेरी मोहन ने रंगों के त्योहार होली की महत्ता और प्राकृतिक रंग-अबीर से सावधानी पूर्वक त्योहार मनाने पर बल दिया। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की ओर से धमार गायन प्रस्तुत किया गया। हारमोनियम पर संगीत शिक्षक सरोज सुमन एवं ढोलक पर गुड्डू दूबे ने संगत किया। समृद्धि, श्रव्या, अनन्या ने समूह नृत्य मै तोसे बोलूं ना...की प्रस्तुति दी। नन्ही कलाकार ऋषिका एवं पीहू शर्मा ने दादरा रंगी साड़ी गुलाबी चुनरिया...की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम ...