मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ। होली का त्योहार भारतीय संस्कृति का अनूठा पर्व है। सामाजिक समरसता एवं सद्भाव का स्वरूप होली से अच्छा कहीं पर भी देखने को नहीं मिलता है। सम्पूर्ण भारत में होली उल्लास के रूप में मनाई जाती है। होली का न केवल सामाजिक महत्व है बल्कि आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व भी है। विश्व संवाद केंद्र पर हुए होली मिलन समारोह में यह बात उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कही। समारोह में विभिन्न वक्ताओं एवं पाठकों ने कविता, गीत, संगीत, गजल, चुटकुले एवं व्यंग्य की प्रस्तुति देते हुए होली की शुभकामनाएं दी। संतोष शुक्ला ने कहा कि भारत के हर क्षेत्र में होली का यह त्योहार अलग-अलग रंगों में मनाया जाता है। यदि आप बृज क्षेत्र में जाएंगे तो होली के केन्द्र में भगवान कृष्ण एवं राधा रहते हैं। जब हम अवध क्षेत्र में जाते हैं तो होली का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.