आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। होली का त्योहार नजदीक देख खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को विभाग की टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 11 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही टीम ने 371 किग्रा रंगीन कचरी जब्त कर ली। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया था। जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सुशील कुमार मिश्र ने अलग-अलग टीमें गठित की थीं। शुक्रवार को टीम ने सरदहा स्थित प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना लिया। इसी तरह, जीयनपुर से खोवा और पनीर, बनकट से घी और खोवा एवं बेलइसा से पनीर का नमूना लिया। करीब साढ़े सात हजार रुपये का दूषित पनीर मौके पर नष्ट कराया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.