पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- पुरानी बाजार की प्रसिद्ध होली के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। चौक बाजार में बैठक कर होली कमेटी के सदस्यों ने नशे में कार्यक्रम में पहुंचकर व्यवधान करने वालों के खिलाफ वालेंटियर तैनात करने का निर्णय लिया। रविवार को चौक बाजार में होली कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन साह और सचिव सूरज जंग थापा की अध्यक्षता में बैठक हुई। पुजारी विनोद पाण्डेय ने बताया कि विधि-विधान के साथ 24 फरवरी को चीर बंधन किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने होली को नशामुक्त बनाने का निर्णय लिया। होली को भव्य बनाने के लोगों ने अपने सुझाव रखे। होली में व्यवधान पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की जाएगी, वहीं कमेटी की ओर से भी युवा वॉलेन्टियरों को तैनात किया जाएगा। इस दौरान दिनेश पंत, भुवन शाह, विरेंद्र साह, अमित टम्टा, हेमू गुप्ता, दीपक गुप्ता, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.