शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- होली पर्व और लाट साहब के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सीओ सिटी पंकज पंत ने अपने कार्यालय में नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा हुई। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों की पहचान, पूर्व में हुए विवादों की समीक्षा, लाट साहब जुलूस और होली मिलन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक रणनीति तय की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने पर जोर दिया गया। सीओ सिटी ने निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करें और सतर्क निगरान...