गोपालगंज, फरवरी 20 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता।आगामी होली व रामनवमी सहित अन्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में सदर एसडीओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में सदर एसडीपीओ, सदर एसडीपीओ-2 सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान पर्व-त्योहारों के समय विधि-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी सतर्क नजर रखने को कहा गया है, ताकि अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। सदर एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद खड़ा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.