मैनपुरी, मार्च 6 -- आगामी होली के पर्व और रमजान माह को लेकर शांति समिति की बैठक कस्बा स्थित थाने में आयोजित की गई। बैठक में सभी वर्गों के लोगों ने पहुंचकर प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि आने वाले त्योहार सभी लोग मिलकर मनाएं। रंग किसी पर जबरदस्ती नहीं डालना चाहिए। यदि कोई समस्या हो तो पुलिस को मामले की जानकारी दी जाए। एसडीएम ने कहा कि जिस दिन होली का पर्व आयोजित होगा उसी दिन जुमे की नमाज भी अता की जाएगी। मुस्लिम लोगों पर जबरन रंग न फेंका जाए। होली का त्योहार मेल-मिलाप का त्योहार है। तेज आवाज में कहीं भी डीजे आदि बजाकर हुड़दंग न करें। कस्बा क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। फरैंजी गांव में गुड फेंककर आखत डालने की पुरानी परंपरा है। पुलिस इस बार अपनी मौजूदगी में आखत डलवाएगी। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.