गंगापार, फरवरी 23 -- घूरपुर थाने में होली और रामजन महीने को लेकर एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहार होली, रमजान और ईद-उल-फितर को आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति के साथ मनाने पर जोर दिया गया। एसीपी ने कहा कि होली के दौरान जगह-जगह लगने वाली होलिकाओं को सड़क से हटकर स्थापित किया जाए। जहां परंपरागत रूप से सड़क पर ही होलिका रखी जाती है, वहां पहले स्थान को मिट्टी डालकर समतल व सुरक्षित बनाया जाए, इसके बाद ही होलिका दहन किया जाए। बैठक में रोहित यादव, चेतन कुमार पटेल, अमरीश कुमार जायसवाल, सुल्तान अहमद, राजू, इश्तियाक, राजेंद्र पथिक, राजरूप पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.