चाईबासा, मार्च 6 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में होली और रमजान को लें कर बैठक हुई। बैठक मे जिला के सभी क्षेत्रों में उचित विधि-व्यवस्था संधारण पर विचार किया गया।बैठक में बताया गया कि 14 मार्च को होली है तथा उससे पूर्व 13 मार्च को होलिका दहन है, साथ ही अभी मुस्लिम समुदाय के द्वारा रोजा भी रखा जा रहा है। उपायुक्त के द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र मे निरंतर भ्रमणशील रहकर समस्त आयोजन के दौरान होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आयोजन दिवस से पूर्व सभी स्थानों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान पदाधिकारी गण कर्तव्य निष्ठा के साथ अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.