गढ़वा, मार्च 13 -- धुरकी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने सभी प्रखंड सहित क्षेत्रवासियों को होली व रमजान पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सौहार्द पूर्ण माहौल में होली व ईद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह आनंद और उल्लास का ऐसा उत्सव है जो पूरे राष्ट्र में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि होली को हमें आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए क्योंकि होली का त्योहार हमारे जीवन में बहुत सी खुशियां लेकर आता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें इस दिन किसी के प्रति बदले की भावना नहीं रखकर बल्कि प्यार की भावना रखना चाहिए। होली क त्यौहार में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी के साथ बिना उसकी इच्छा के अबीर गुलाल व रंग नहीं लगाना चाहिए। दोनों ने य...