प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- स्थानीय बाजार में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि रंगों का पर्व होली हम सभी को खुशियां और समाज को एक जुट रखने की प्रेरणा देता है। होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो जाने के लिए देश की जनता का आभार जताते कहा कि दोनों एक ही दिन पड़ने को लेकर कानून व्यवस्था की बागडोर सम्भाल रहे लोगों ने राजनीतिक फायदे के लिए भ्रामक स्थिति पैदा कर दी थी। सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न दोनों पर्व ने देश की जनता के आपसी प्रेम और भाई चारे की अनूठी मिसाल पेश करके उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। कार्यक्रम में प्रो. विजयश्री सोना मौजूद रहीं। लोकगायक परशुराम क्रोधी, जगन्नाथ यादव,अमर बेदर्दी, शिवलाल प्रेमी के गीतों ने कार्यक्रम में समां बांधा। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.