मऊ, मार्च 11 -- मऊ। होली के रंग खेलने के दौरान रमजान माह में जुमे की नमाज भी अता की जाएगी। इन दोनों पर्वों को सकुलश सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस लिया है। शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ ही मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर विशेष फोकस के साथ ही सोशल मीडिया पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। खुफिया विभाग भी होली और रमजान में जुमे की नमाज एक दिन होने के कारण मस्जिदों के आस पास समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने पर खास जोर दे रहा है। इस बार 14 मार्च को जब हर तरफ होली के रंगों के साथ ही गुलाल और अबीर की बौछार चल रही होगी, तो उसी समय रमजान के मुबारक महीने में जुमे की नमाज भी अता की जाएगी। इस अद्भुत संयोग ने पुलिस और प्रशासन की धड़कन अभी से बढ़ाते हुए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। खुफिया विभाग के माध्यम से पिछले सालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.