हापुड़, मार्च 16 -- हापुड़। होली और जुमा को लेकर जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। पुलिस व प्रशासन के अफसर लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। इसके साथ ही ड्रोन की मदद से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर पुलिस ने राहत की सास ली। होली और रमजान माह का जुमा एक दिन पड़ने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के जनपद में कड़े इंतजाम किए थे। सुबह से ही पुलिस टीम मुस्तैद थी। सभी सीओ, थाना प्रभारी चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में गश्त पर रहे। दोपहर तक होली पर्व सकुशल सम्पन्न हुआ। मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, फ्रीगंज मोड, पुरानी चुंगी समेत अनेक इलाकों में पुलिस बल तैनात था। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.